Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*5 फरवरी से आयोजित विकास यात्रा की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

5 फरवरी से आयोजित विकास यात्रा की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/03 फरवरी 2023/

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में बैठक कर आगामी 05 फरवरी से आयोजित की जाने वाली विकास यात्रा की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के दायित्वों तथा यात्रा के रूट चार्ट कार्यक्रम, सभाएं, लोकार्पण, शिलान्यास तथा जनहितैषी हितग्राहीमूलक योजना के हितलाभ वितरण व वंचित या छूटे पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में दिशानिर्देश दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक के.व्ही., संयुक्‍त कलेक्‍टर अंजली द्विवेदी, एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, एसडीएम कोतमा एम.आर. कोल सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि विकास यात्रा विधानसभावार निकाली जाएगी। विकास यात्रा के रूट तथा यात्रा के पड़ाव आदि के संबंध में अधिकारी जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेकर कार्यक्रम का निर्धारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के साथ इस यात्रा को किया जाए। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लाभान्वितों को हितलाभ का वितरण किया जाए तथा यात्रा के दौरान भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम भी संपन्न किए जांए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान शामिल लोगों को शासकीय संस्थाओं जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आंगनबाड़ी आदि का भ्रमण सुनिश्चित कराया जाए। यात्रा के दौरान शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित लोगों के विचार साझा किए जांए।

यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन के हर घर जल व पेसा एक्ट की जनजागरूकता की जाए तथा पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी दी जाए। यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन के तहत जल कलश यात्रा भी साथ चले, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा के दौरान हर घर जल का प्रमाणीकरण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के संबंध में ग्राम सभा के माध्यम से जानकारी दी जाए व दीवार लेखन का कार्य भी कराया जाए। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button