*जैतहरी, मोजरबेयर पावर प्लांट जैतहरी के किसान ऑन्दोलन की राह पर——- जुगुल राठौर*
तहसील जैतहरी अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

जैतहरी, मोजरबेयर पावर प्लांट जैतहरी के किसान ऑन्दोलन की राह पर——- जुगुल राठौर
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर के साथ ब्लॉक जैतहरी से विकाश सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट
अनूपपुर/जैतहरी
आज ग्राम पंचायत लहरपुर के ग्राम मुर्राटोला मे मोजरबेयर पावर प्लांट जैतहरी के प्रभावित खातेदारों का बैठक सामुदायिक भवन मुर्राटोला मे सम्पन्न हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष कामरेड जुगुल राठौर एवं कोषाध्यक्ष कामरेड सहसराम चौधरी मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए युनियन कामरेड जुगुल किशोर ने कहा कि कम्पनी प्रबंधन न तो मध्यप्रदेश आदर्श पुनर्वास नीति का पालन करना चाहती है और न ही जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश सरकार पालन करवाना चाहती है और हम लोग इनका विश्वास कर घुट-घुट कर जिन्दगी जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कम्पनी, प्रशासन और सरकार के मिलीभगत के कारण आए दिन पुनर्वास नीति मे संशोधन करवाया जाकर किसानों के हितों में कटौती की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आदर्श पुनर्वास नीति 2002 के कण्डिका 1,8 में प्रावधान है कि परियोजना के निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य में विस्थापित परिवार में कौशल के आधार पर नौकरी दी जाएगी एवं करार नामा दिनांक 22/9/2009 के कण्डिका क्रमांक 8 में स्पष्ट रूप से नौकरी दिये जाने का प्रावधान है। किन्तु मोजरबेयर पावर प्लांट के प्रबंधन प्रशासन एवं सरकार से मिलीभगत करके नौकरी के जगह पर नियमित रोजगार कर किसानों के हितों में कुठाराघात किया है। जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आने वाले 27 सितम्बर को जैतहरी से सैकड़ों के तादाद में मोटर साईकिल रैली निकालकर कलेक्टर जिला अनूपपुर एवं कमिश्नर शहडोल संभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सैकड़ों के तादाद में किसान मौजूद थे। गर्मजोशी के साथ गगन भेदी नारा लगाते हुए 27 सितम्बर के ऑन्दोलन को सफल बनायें जाने की अपील की है।




