Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*समर्थन मूल्य पर उपार्जित खाद्यान्न की सुरक्षा एवं भण्डारण हेतु मनरेगा से निर्मित किए गए 17 उपार्जन कैप*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

समर्थन मूल्य पर उपार्जित खाद्यान्न की सुरक्षा एवं भण्डारण हेतु मनरेगा से निर्मित किए गए 17 उपार्जन कैप

जिला प्रशासन की पहल से किसानों को सुविधा के साथ हुई परिवहन व्यय की बचत

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/09 मार्च 2022/

समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न के सुरक्षा एवं भण्डारण हेतु शासकीय भूमि पर पक्का चबूतरा (कैप) का निर्माण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिले के 17 स्थानों पर कराया गया है, जिससे उपार्जित धान का भण्डारण का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में पक्का चबूतरा कैप नहीं होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने हेतु दूर अन्य खरीदी केन्द्रों में जाना पड़ता था, जिसके कारण उन्हें असुविधा के साथ ही परिवहन की राशि में व्यय ज्यादा करना पड़ता था। वर्तमान में चबूतरा निर्माण होने से किसानों को उनके गांव में ही धान की खरीदी केन्द्र बनने से उन्हें धान बेचने में काफी सुविधा प्रदान हुई है। साथ ही परिवहन में व्यय होने वाली राशि की बचत हुई है। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लीलाटोला, दमेहड़ी, बेनीबारी, भेजरी व जनपद पंचायत अनूपपुर के पयारी नं.-02, मलगा, खोड़री नं.-01, भलमुड़ी (सेमरा), छिल्पा, जनपद पंचायत जैतहरी के सिंघौरा (वेंकटनगर), मझगवां (फुनगा), दुलहरा, मझगवां, धनगवां, पटनाकला, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत निगवानी एवं कोठी में अनाज भण्डारण संरचनाओं के निर्माण हेतु पक्का चबूतरा (कैप), मझगवां (फुनगा) में 500 मीट्रिक टन व शेष स्थानों पर 1500 मीट्रिक टन का सहकारिता विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य कृषि ग्रामीण विपणन संघ मर्यादित से सुझाए गए डिजाईन अनुसार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली ने बताया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत लागू सेक्योर की दरों पर पक्का चबूतरा क्षमता 500 मैट्रिक टन एवं 1500 मैट्रिक टन सामुदायिक कार्यों हेतु निर्धारित सूचना फलक के प्रावधान आंकलन अनुसार मजदूरी सामग्री अनुपात 60ः40 संधारण की जिला स्तर पर बाध्यता अनुसार किया गया है। उल्लेखनीय है कि वेयर हाउस कार्पोरेशन के द्वारा जिले के बरबसपुर में 10 हजार मीट्रिक टन, पयारी में 26 हजार मीट्रिक टन व दारसागर में 30 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पक्के चबूतरे (कैप) का निर्माण कराया गया है। कलेक्टर सोनिया मीना व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्रों पर खाद्यान्न की सुरक्षा एवं भण्डारण हेतु इसका विस्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button