Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*ज.पं. सीईओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ज.पं. सीईओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/27 जनवरी 2023/
एडाप्ट एन आंगनबाड़ी के तहत जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऊषा किरण गुप्ता द्वारा गोद ली गई आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 234 पुरानी दफाई बदरा में अपना जन्म दिवस आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा तथा सभी बच्चों को मिष्ठान तथा गिफ्ट भेंट किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे अपने बीच जनपद सीईओ को पाकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने हैप्पी बर्थ डे टू यू मैम कहकर जनपद सीईओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता, सहायिका तथा जनपद व ग्राम पंचायत बदरा के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।




