*गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पुरूस्कृत*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पुरूस्कृत
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/27 जनवरी 2023/
संभागीय मुख्यालय शहडोल में 74 वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर वंदना वैद्य, विधायक जयसिंहनगर द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
पुरूस्कृत होने वाले विभागों में कमिश्नर कार्यालय शहडोल संभाग शहडोल के 11, जिला खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल के 7, सेंट अलायसिस सीनियर सेकेण्डी स्कूल के 1, कलेक्टर कार्यालय के 8, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय के 5, जिला पंचायत के 6, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शहडोल के 4, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर के 7, भू- अभिलेख कार्यालय के 5, तहसील गोहपारू जयसिंहनगर, कार्यालय जनपद पंचायत सोहागपुर, जयसिंहनगर बुढार कार्यालय वनमण्डल अधिकारी दक्षिण शहडेाल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 3-3, जनपद पंचायत ब्यौहारी, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि के 4-4 उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के 2, कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड के 6, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के 5, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल के 6, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के 5, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के 9 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है। इसी प्रकार पुलिस विभाग के 30 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।




