*जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जनसुनवाई*
सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जनसुनवाई*
जनसुनवाई में 90 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट)
सतना 27 दिसंबर 2022/मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने जिले के विभिन्न अंचलो से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव ने भी आवेदकों के प्रकरणों पर सुनवाई की। इस मौके पर विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुये।

जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, गरीबी रेखा से नाम काटने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, धान उपार्जन का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, बीमारी से मृत सुअरो का मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे। कलेक्टर श्री वर्मा ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।




