*खुशियों की दास्तां सुशासन सप्ताह के तहत लोक सेवा केन्द्र से तत्काल प्रमाण पत्र पाकर खुश हुएं हितग्राही*
सतना जिला मध्यप्रदेश

*खुशियों की दास्तां सुशासन सप्ताह के तहत लोक सेवा केन्द्र से तत्काल प्रमाण पत्र पाकर खुश हुएं हितग्राही*
पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश जिला सतना में 22 दिसंबर 2022 को सुशासन सप्ताह के तहत लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं तत्काल मिल रही है।

सतना शहर के सिविल लाइन लोकसेवा केन्द्र से तत्काल डिजिटल आय का प्रमाण पत्र मिल जाने से मारुति नगर निवासी रवि कुमार पाण्डेय और मुख्त्यारगंज निवासी शारदा प्रसाद त्रिपाठी बेहद खुश है। रवि कुमार और शारदा प्रसाद ने गुरूवार को लोकसेवा केन्द्र सिविल लाइन में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। समाधान एक दिवस अंतर्गत रवि और शारदा को तत्काल डिजिटल आय प्रमाण पत्र मिल गया।
आय प्रमाण पत्र मिल जाने से खुश रविकुमार तथा शारदा प्रसाद का कहना है कि तत्काल काम हो जाने से समय व धन की बचत हुई। साथ ही इन्हें अनावश्यक समस्याओं से भी नहीं गुजरना पड़ा। इस सुशासन के लिए दोनो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।




