*कलेक्टर ने वनसुकली में दुर्घटनाग्रस्त भर्ती बच्चों से की मुलाकात कलेक्टर ने दोनों बच्चों के चिकित्सकीय सुविधाओं की ली जानकारी*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने वनसुकली में दुर्घटनाग्रस्त भर्ती बच्चों से की मुलाकात
कलेक्टर ने दोनों बच्चों के चिकित्सकीय सुविधाओं की ली जानकारी
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/15 सितंबर 2022/
जिले के जयसिंहनगर के ग्राम वनसुकली में प्रह्लाद गुप्ता पिता दीपक गुप्ता उम्र 9 वर्ष एवं दिव्यांश सोनी पिता श्री सुरेंद्र सोनी उम्र 8 वर्ष दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उक्त दुर्घटनाग्रस्त भर्ती बच्चों से कलेक्टर वंदना वैद्य ने जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचकर मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी सिविल सर्जन से प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जब तक दोनों बच्चे सही तरह से ठीक नहीं हो जाते उनका चिकित्सकीय उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा उन्हें समय-समय पर वह खुद देखने आए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों बच्चों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शिक्षा एवं उनके रुचि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि वह कक्षा चतुर्थ क्लास का विद्यार्थी है तथा वह बड़े उम्र खिलाड़ी बनना चाहता है, इसी प्रकार कलेक्टर ने दिव्यांश से भी उसके रुचि के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर उसने बताया कि वह कक्षा तृतीय में पढ़ता है और बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है।
जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बताया कि अगर इंसान किसी चीज को सच्चे दिल से चाहता है वह अवश्य ही प्राप्त होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत एवं त्याग की आवश्यकता होती है, आप दोनों सच्चे दिल से पढ़ाई करो और अपने माता-पिता तथा देश का खूब नाम रोशन करो। कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के अन्य विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.जी.एस. परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी पी.सी. मरपाची सहित जिला चिकित्सालय शहडोल का चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।