Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पीएम आवास मिलने पर हितग्राही है आनंदित, उत्साहित और प्रसन्न – नगर पालिका अध्यक्ष*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

पीएम आवास सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का माध्यम – कलेक्टर

पीएम आवास मिलने पर हितग्राही है आनंदित, उत्साहित और प्रसन्न – नगर पालिका अध्यक्ष

शहडोल नगर के पीएम आवास योजना के 58 हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का किया गया आयोजन

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर)

शहडोल/08 दिसंबर 2022/

कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास से बना घर गरीबों के लिये नई खुशियाँ, नये संकल्प, नये सपने, नई उमंग और नया भाग्य लेकर आया है। प्रधानमंत्री आवास सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रहा हैं। अपने नये घरों से गरीबों के सपनों को सच करने की नई ताकत मिली है। यह केवल घर नहीं, सम्पूर्ण घर हैं। इन घरों में शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन सहित नल जैसी मूलभूत सुविधाएँ हैं। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी इन हितग्राहियों को दिया जा रहा है। ये आवास न केवल हितग्राहियों बल्कि पूरे शहर एवं क्षेत्र के लिए नई तरक्की लेकर आ रहे हैं। इनके निर्माण में जो सामग्री उपयोग की जा रही है, वह आसपास के क्षेत्र की दुकानों से ली जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उक्त उद्बोधन आज कलेक्टर वंदना वैद्य स्थानीय मानस भवन शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल घनश्याम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही आनंद उत्सव एवं प्रसन्नता में डूबे हुए है। प्रधानमंत्री आवास से बने नए घरों से सपनों को सच करने की नई ताकत मिली है। शहडोल नगर में तेज गति से प्रधानमंत्री आवास योजना से घर का निर्माण हो रहा है तथा गरीब अपने घरों में रहने हेतु बहुत आतुर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहडोल नगर के 58 हितग्राही आज गृह प्रवेश कर रहे हैं, जोकि बहुत खुशी की बात है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों क्यों उनकी सपनों एवं उम्मीदों का घर मिल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी कमल प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों एवं बेसहारा लोगों के लिए वरदान है। पहले मैं देखता था कि गरीब व्यक्ति बरसात, गर्मी, धूप तथा ठंड में कच्चे घर में रहता था और उन्हें कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता था पर केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब हितग्राहियों के लिए वरदान से कम नहीं है, अब प्रत्येक हितग्राहियों का पक्का आवास में रहने का सपना पूरा हो रहा है।

यह शहडोल नगर के लिए बहुत ही हर्षोल्लास एवं गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 58 हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है, जो कि शहडोल नगर के लिए बहुत ही गर्व एवं सम्मान की बात है। हर किसी को घर मिले यह सरकार की सोच है, अब कोई भी गरीब बेघर नहीं रहेगा, सबको घर मिलेगा यही सरकार की सोच है।

कार्यक्रम में मंदसौर जिले में राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुली उद्बोधन को देखा एवं सुना। मंदसौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर पालिका शहडोल क्षेत्र के अंतर्गत 203.3 लाख का प्रथम द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि का वितरण वनक्लिक के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल एवं समाजसेवी कमल प्रताप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सुमित केवट वार्ड नंबर 26, विनय सिंह वार्ड नंबर 10, बिसाहू चौधरी वार्ड नंबर 22, श्यामा सोनी वार्ड नंबर 5 एवं शकीला बेगम वार्ड नंबर 5 को प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर में प्रवेश कराया। शहडोल नगर में कुल 58 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अमित तिवारी, जनप्रतिनिधि सुभाष गुप्ता, संतोष लोहानी, मनोज सिंह आर्मो, सूर्यकांत मिश्रा (निराला) नगरपालिका के धनंजय सिंह, संतोष सिंह एवं विजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button