Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*गर्भवती माताओं को ग्राम पंचायत स्तर पर करें प्रशिक्षित – कलेक्टर*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

 

गर्भवती माताओं को ग्राम पंचायत स्तर पर करें प्रशिक्षित – कलेक्टर

सभी एसडीएम अपने अनुभाग क्षेत्र में पीडीएस दुकानों की करें सतत माॅनिटरिंग – कलेक्टर

समय – सीमा की बैठक सम्पन्न

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

शहडोल / दिन सोमवार दिनांक 05 जुलाई 2021 को कलेक्टर डाॅ.सतेन्द्र ने कहा कि गर्भवती माताओं का ग्रामवार सूचीबद्ध कर ग्राम पंचायत स्तर पर उन्हें गर्भधारण से लेकर बच्चा जन्में एवं उसके पश्चात नवजात की देखभाल एवं खान पान के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए, जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सुपर वाईजर भी शामिल हो।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास यह सुनिश्चित करें कि साथ ही ग्राम स्तर पर भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आरोग्य केन्द्र में व्हीएचएनडी दिवस के दिन आयोजित किए जाएं। क्योकि कुपोषण दूर करने के लिए गर्भवती माताओं को सभी प्रकार के ज्ञान होने आवश्यक है। गर्भवती माताओं को डिस्चार्ज करते समय जानकारी का ब्रोसर भी दिया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि किसी एक ग्राम का चयन कर उसमें गर्भवती माताओं एवं नवजात बच्चों का घर – घर सर्वे कर ग्राम की वास्तविकता की जानकारी प्राप्त करें, जिससे कुपोषण की स्थिति जानी जा सकें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय – सीमा की बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का कुपोषण हटाने के लिए बच्चों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध अति कुपोषित बच्चों को जिले के एनआरसी में तत्काल भर्ती कराया जाएं एवं एनआरसी में डिस्चार्ज के पश्चात उनका अनुसरण भी किया जाएं, ताकि बच्चा पुनः कुपोषण के श्रेणी में न आ पाएं। बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि उनके अनुभाग क्षेत्रांतर्गत संचालित पीडीएस की दुकानों की सूची लेकर समय – समय पर पीडीएस दुकानों की माॅनिटरिंग भी करें। साथ ही खाद्य निरीक्षक एवं सहकारी निरीक्षक तथा पीडीएस दूकान संचालको की बैठक लेकर खाद्यान्न वितरण कार्य की भी माॅनिटरिंग करें।

साथ ही यह सुनिश्चित करें सभी खाद्य दुकानों में खाद्य का वितरण ऑनलाइन हो।
बैठक में कलेक्टर ने कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा के प्राथमिकता में शामिल संवेदना अभियान, चिरंनजीवी अभियान, दुग्ध सहकार अभियान कृषि उत्पादन वृद्धि, नगर सेवा अभियान, ग्रामीण सेवा अभियान, राजस्व सेवा अभियान व अन्य अभियान में जिला अधिकारी रूचि लेकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि जिले में जर्जर हालात के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाडी केन्द्रों का भ्रमण कर फोटोग्राफ एवं वीडियों सहित जानकारी भिजवाएं।

इसी प्रकार ग्रामीण सेवा अभियान में प्रगति लाने के साथ – साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जनहितकारी योजनाओं जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, कपिल धारा योजना, दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के प्रदाय के जानकारी के साथ – साथ ग्राम स्तर पर खेल मैदान मुक्ति धाम, निर्माण की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाएं।

बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण पथ विक्रेता एवं शहरी पथ विक्रेता योजना की समीक्षा करते हुए पीओ एनआरएलएम एवं एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंको में पूर्व के स्वीकृत प्रकरणों एवं बैंक में लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही बैंकों के अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले के सभी अधिकारियों एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की दौरा डायरी मंगाएं, जिससे उनके द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की जा सकी। बैठक में कलेक्टर ने धान मिलिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए, इसी प्रकार जिले में खाद्य की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि जिले मंे खाद्य की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले के सभी अधिकारियों को जिले में संचालित पीडीएस की दूकानों के जाॅच के लिए नामांकित करें, यह सुनिश्चित किया जाएं कि एक अधिकारी के पास 2 या 3 पीडीएस दुकाने जाॅच के लिए निर्धारित हो।

बैठक में कलेक्टर ने बरसात के मौसम को देखते हुए वर्षा जनित रोगों के रोकथाम के लिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश सीएमएचओ एवं कार्यपालन यंत्री पीएचई को देते हुए कहा कि मलेरिया रोग के रोकथाम के लिए नीति बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल स्त्रोतों का जल शुद्धिकरण कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग, वन मित्र पोर्टल, जिले में खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, बोनी की स्थिति, मनरेगा चबूतरा, नवीन गौशाला निर्माण की समीक्षा की।

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस. सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई एच.सी. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री प्रतीक खरे, उपायुक्त सहकारिता शकुंलता ठाकुर, जीएम सहाकारिता वाई.के.सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button