*विवेक नगर में चल रही रंगोली कार्यक्रम, नन्हें बच्चों का दिखेगा हुनर नव दुर्गा समिति विवेक नगर कमेटी कि अभिनव पहल*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

विवेक नगर में चल रही रंगोली कार्यक्रम, नन्हें बच्चों का दिखेगा हुनर
नव दुर्गा समिति विवेक नगर कमेटी कि अभिनव पहल
रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/विवेकनगर
जिला अनूपपुर अन्तर्गत विवेक नगर कॉलोनी में विगत कई वर्षों से कमेटी द्वारा लगातार मां दुर्गा शक्ति कि स्थापना एवं नन्हें बच्चों का हुनर उभारने का कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिन रविवार दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को शाम 6:00 बजे से रंगोली का कार्यक्रम आरंभ है। खबर लगने तक कार्यक्रम आयोजित रही।
कई घंटों तक चलता है कार्यक्रम
आपको बता दें कि नन्हें बच्चों द्वारा लगातार कई घंटों तक अपनी कड़ी महनत और परिश्रम से अपने कार्य को अच्छा बनाने में अपना पूरा दम लगाते हुए विजेता बनने के लिए अपने रंगोली को सुन्दर बनाने का कार्य किया जाता है।
गणमान्य नागरिक और सभी कि रही है पहल
बच्चों को रंगोली प्रतियोगिता में सपोर्ट करने के लिए बाहर से पब्लिक और उनके परिजन लगातर सपोर्ट करने में और बच्चों के हुनर को उनके डर को हटाने बाहर से समर्थन करते हैं जिससे उनका डर और भय दूर रहे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए दूर – दूर से गणमान्य नागरिक इस प्रतियोगिता को देखने आते हैं।
बच्चों के हुनर को किया जाता है पुरस्कृत
आपको बता दें कि कमेटी के सदस्यों द्वारा बच्चों के हुनर को बढ़ाने और उनके किए गए परिश्रम के लिए सभी को पुरस्कृत तो किया ही जाता है परंतु इस क्रम में विजेता को स्पेशल उपहार द्वारा सम्मानित किया जाता है जिसमें विजेता को खास उपहार और राशि दी जाती है। और इसमें नागरिक भी बढ़ – चढ़कर इनके जज्बे और हुनर को समर्थन प्रदान करते हैं।
इनका रहता है विशेष योगदान
अरुण सिंह,संतोष यादव, प्रतीक,अवधेश,दुर्गेश पटेल, पत्रकार एवं समाजसेवी चंद्रभान सिंह राठौर,दीपक डीजे,सोनू प्रजापति,किसन,रवि,अर्जुन,छोटू,आकाश राजपूत,रोहित, अश्विनी,मयंक शाहू,रमेश,नीरालाल,राजप्रताप, दिलीप,दीपक सिंह,चंद्रभान अंकल,गोल्डी,विकास समेत कमेटी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं कि अहम भूमिका और उपस्थिति रही।