*जिला में समाधान ऑनलाईन में मुख्य सचिव ने सुनी समस्यायें*
सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला में समाधान ऑनलाईन में मुख्य सचिव ने सुनी समस्यायें*
(पढ़िए मध्यप्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 06 दिसंबर 2022/मंगलवार को आयोजित होने वाले समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने 10 जिलों के आवेदकों की शिकायतें सुनी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जिले के कलेक्टर्स से शिकायतों के समाधान के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी ली। सतना कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, अधीक्षण यंत्री विद्युत जीडी त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में कटनी, भोपाल, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, भिंड, सीधी, रायसेन, सागर और उमरिया सहित 10 जिलों के आवेदकों की समस्याओं के बारे में रूबरू चर्चा कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में सीएम हेल्पलाइन में उच्च प्रदर्शन करने वाले जिले और विभागों का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। सीएम हेल्पलाइन में अक्टूबर 2022 माह में उच्च प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मुख्य सचिव ने बधाई दी।
इनमें कटनी के विजय कुमार विश्वकर्मा निरीक्षक गृह विभाग, इंदौर की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री सोनी दिनकर और तहसीलदार ब्रम्हस्वरूप श्रीवास्तव, अशोकनगर के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह रघुवंशी, बैतूल के सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग नरेंद्र गौतम, सागर नगर निगम के उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, और उमरिया के सिविल सर्जन डॉ केएल सोनी को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को शत-प्रतिशत संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने पर मुख्य सचिव ने उन्हें प्रोत्साहित किया। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आगामी माह जनवरी के चयनित विषयों की जानकारी भी दी गई।




