Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने वयोवृद्ध महिला भूरीबाई से कराया नल जल योजना का शुभारंभ*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने वयोवृद्ध महिला भूरीबाई से कराया नल जल योजना का शुभारंभ*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 26 नवंबर 2022 को ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने सोहावल विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलहटा का भ्रमण किया और ग्राम में संचालित नल जल योजना का निरीक्षण भी किया। बेलहटा पहुंचे प्रभारी मंत्री ने गांव की 97 वर्षीय वयोवृद्ध महिला भूरीबाई के हांथो टंकी का वॉल्व खोलकर जल का प्रवाह शुरु कराया। उन्होने जल जीवन मिशन के तहत बेलहटा नल जल योजना का संचालन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से योजना के रख-रखाव एवं बिल वसूली के संबंध में जानकारी ली।

समूह की महिलाओं से उन्होने पेयजल की पीएच वैल्यू की जांच भी अपने सामने कराई। बाद में प्रभारी मंत्री ने गांव का भ्रमण करते हुये ग्रामीणों के यहां लगाये गये नल कनेक्शन भी देखे और हितग्राहियों से बातचीत की। प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने भईयादीन साकेत के घर पहुंचकर उनकी बेटी पूर्णिमा से हर घर नल योजना का शुभारंभ कराया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम नीरज खरे, सुरेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, सीईओ जनपद एमएल प्रजापति, कार्यपालनय यंत्री पीएचई रावेन्द्र सिंह, आरईएस अश्वनी जायसवाल, समन्वयक आत्मप्रकाश चतुर्वेदी, राजेन्द्र वर्मा, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button