*स्वसहायता समूहों के भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन को जिलेभर में देखा एवं सुना गया*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

स्वसहायता समूहों के भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन को जिलेभर में देखा एवं सुना गया
राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को किया संबोधित
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
अनूपपुर/16 नवम्बर 2022/
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूहों के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को जिले में वर्चुअल सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में स्वसहायता समूह की महिलाएं सम्मिलित हुईं। साथ ही ग्राम स्तर पर भी आयोजन को देखने एवं सुनने की व्यवस्था की गई थी।
राज्य स्तरीय महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने संबोधित किया। जिलेभर में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तथा वेबकास्ट लिंक के माध्यम से देखा एवं सुना गया।