*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
शहडोल/माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल लालपुर स्थित हेलीपैड में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, शहडोल के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह , सांसद व्ही डी शर्मा, क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, मनीषा सिंह, शिवनारायण सिंह, प्रमुख सचिव गृह राजेश राजौरा, आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डी सी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।