Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सतना कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में कमजोर प्रगति पर दो सुपरवाइजरों को किया निलंबित*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*सतना कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में कमजोर प्रगति पर दो सुपरवाइजरों को किया निलंबित*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️)

65 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाली 30 सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस
कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास की योजनाओं की समीक्षा⚡
——–
सतना 10 फरवरी 2022/कलेक्टर अनुराग वर्मा ने गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं समस्त सुपरवाइजर की बैठक लेकर विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सेक्टर वार प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना में कमजोर प्रगति पर 2 सुपरवाइजर को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लाड़ली लक्ष्मी योजना में 65 प्रतिशत से कम उपलब्धि हासिल करने वाली 30 सेक्टर सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी और सभी 105 सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।


कलेक्टर अनुराग वर्मा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा के दौरान सेक्टर चितहरा में 26 प्रतिशत उपलब्धि पाए जाने पर सुपरवाइजर सुश्री दीपक विश्वकर्मा और सेक्टर हरदुआ (नागौद) में 30 प्रतिशत उपलब्धि होने पर सेक्टर सुपरवाइजर प्रियंका उरमलिया को निलंबित करने के निर्देश दिए। यह दोनों सुपरवाइजर काम नहीं करने पर पहले भी निलंबित की जा चुकी हैं।

कलेक्टर ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राज्य शासन की महती योजना लाड़ली लक्ष्मी में 65 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले सेक्टरों की 30 सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लाड़ली लक्ष्मी योजना में लक्ष्य से 100 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि पर 6 सेक्टर सुपरवाइजरों मृदुला चतुर्वेदी, रितु गुप्ता, अमिता सिंह, नीता श्रीवास्तव, सुनीता सिन्हा, ज्योति पयासी को क्लैपिंग प्रोत्साहन दिया गया।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में समग्र आईडी फीडिंग की समीक्षा में सबसे कम रामनगर 66 प्रतिशत और चित्रकूट 68 प्रतिशत पाया गया। कलेक्टर ने सभी सेक्टरों में 20 फरवरी तक शत-प्रतिशत समग्र आईडी फीडिंग पूरा करने के निर्देश दिए। नकैला सेक्टर में 10 समग्र फार्म विलंब से फीड होने पर सुपरवाइजर करुणा पांडेय पर अप्रसन्नता जताई।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में निर्धारित लक्ष्य 9906 के विरुद्ध 6780 अर्थात 68 प्रतिशत की उपलब्धि को कलेक्टर ने और बढ़ाने के निर्देश दिए। सबसे कम उपलब्धि 51.56 प्रतिशत नागौद और 56 प्रतिशत उपलब्धि चित्रकूट-1 परियोजना की पाई गई। कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग का सीधा जुड़ाव समाज और लोगों से रहता है। इसलिए अधिकारी से लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तक प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें।

कलेक्टर ने कहा कि एनएफएचएस के आंकड़ों के अनुसार सैम बच्चों के निर्धारित प्रतिशत 6.2 की तुलना में जिले का 0.47 से 1.89 प्रतिशत है। इस तरह 5.73 प्रतिशत के गैप का परीक्षण करें। सेक्टर सुपरवाइजर अपने क्षेत्र की कम से कम 10 और परियोजना अधिकारी कम से कम 5 आंगनवाड़ी केंद्रों की आकस्मिक रैण्डम चेकिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी सीडीपीओ और सेक्टर सुपरवाइजर अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में सभी गतिविधियां समय पर पूर्ण की जाएं। कलेक्टर ने रामनगर, रामपुर बघेलान और चित्रकूट-2 परियोजना में आंगनवाड़ी की आवश्यकता संबंधी जानकारी में शून्य दर्ज पाए जाने पर परियोजना अधिकारी के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने 50 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाली 17 सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में अपेक्षित सुधार नहीं आने और लक्ष्य पूर्ति नहीं होने तक नोटिस की कार्यवाही स्टैंड रखी जाएगी। बरौंधा और मझगवां सेक्टर में मातृ वंदना योजना में गत वर्ष का गैप 61 और 66 पाए जाने पर कलेक्टर ने सेक्टर सुपरवाइजर रोशनी चौरसिया पर नाराजगी जाहिर की। बारा पत्थर सेक्टर में सीडीपीओ लेवल पर 7 प्रकरण लंबित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के सभी वर्कर और अधिकारी-कर्मचारी कोविड की प्रिकॉशन डोज समय पर लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय रिफ्रेशर मोटिवेशनल प्रशिक्षण देने कार्य योजना भी बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button