Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अमरकंटक नगर परिषद की पार्वती सिंह व नगर परिषद डूमरकछार में सुनील चौरसिया अध्यक्ष हुए निर्वाचित*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अमरकंटक नगर परिषद की पार्वती सिंह व नगर परिषद डूमरकछार में सुनील चौरसिया अध्यक्ष हुए निर्वाचित

अमरकंटक में उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम व डूमरकछार में कंचन मेहता उपाध्यक्ष निर्वाचित

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/10 अगस्त 2022/

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के दिशानिर्देशानुसार जिले की पवित्र नगरी नगर परिषद अमरकंटक तथा नगर परिषद डूमरकछार में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही निर्धारित तिथि व समय पर विधि अनुसार प्रारम्भ हुई, नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष पद पर पार्वती सिंह 15 में से 8 मत पाकर निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रति़द्वंदी रोशन पनाड़िया को पराजित किया, जिन्हें 7 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रज्जू सिंह नेताम 8 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश द्विवेदी को पराजित किया, जिन्हें 7 मत प्राप्त हुए।

नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष पद पर सुनील चौरसिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर कंचन मेहता ने 12 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजेन्द्र कुमार देवांगन को पराजित किया, जिन्हें 2 मत प्राप्त हुए।

नगर परिषद अमरकंटक हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ने पीठासीन अधिकारी व नायब तहसीलदार नीलेश धुर्वे ने सहायक पीठासीन अधिकारी तथा नगर परिषद डूमरकछार हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा मायाराम कोल ने पीठासीन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी ने सहायक पीठासीन अधिकारी के दायित्व का निर्वहन किया।

Related Articles

Back to top button