Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व राज्य शासन के मंत्री सहित जनप्रतिनिधिगण करेंगे शिरकत

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर जिला ब्यूरो
जिला – अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

अनूपपुर/14 नवम्बर 2022/

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम 15 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे से लालपुर (शहडोल) में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य, मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता तथा मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य तथा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की माननीय मंत्री मीना सिंह माण्डवे, वन मंत्री मध्यप्रदेश कुंवर विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पशुपालन तथा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह तथा अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जिलेवासियों से उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button