Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*लाडली लक्ष्मी वाटिका का खाद्य मंत्री ने किया लोकार्पण*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

लाडली लक्ष्मी वाटिका का खाद्य मंत्री ने किया लोकार्पण

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/02 नवम्बर 2022/

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहल पर राज्य भर में लाड़ली लक्ष्मी पथ एवं वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज स्थित पार्क में लाडली लक्ष्मी वाटिका तैयार की गई है।

जिसमें लाड़ली बेटियां प्राकृतिक छटा के साथ ही खेल सामग्रियों का उपयोग कर सकेंगे। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, नगरपालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने आंवले के पौधे का रोपण किया।

लाड़ली लक्ष्मी वाटिका लाड़ली बेटियों के सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक होगा। बेटी है तो कल है की धारणा के अनुरूप लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को प्रेरणा का स्थान बनाया गया है। जिसमें सांस्कृतिक परम्परा और जीवन मूल्यों से जुड़े उद्देश्‍यों के तहत लाड़ली लक्ष्मी वाटिकाओं में लाड़ली लक्ष्मी बेटियां अपने जन्म दिन के अवसर पर पौधरोपण भी करेंगी।

Related Articles

Back to top button