Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अनूपपुर जिले को आदर्श जिला बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे – खाद्य मंत्री सिंह*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अनूपपुर जिले को आदर्श जिला बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे – खाद्य मंत्री सिंह

बरबसपुर-भोलगढ़ मार्ग लागत 303.63 लाख का खाद्य मंत्री ने किया भूमि पूजन

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

अनूपपुर/28 अक्टूबर 2022/

राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन कर अनूपपुर जिले को आदर्श जिला बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम बरबसपुर में बरबसपुर-भोलगढ़ मार्ग लागत 303.63 लाख का भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना, जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, जीतेन्द्र सोनी, शिवरतन वर्मा, रश्मि खरे, सरपंच बरबसपुर बेसाहूलाल रौतेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जन को योजनाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनका हितलाभ वितरण आगामी 01 नवम्बर से 07 नवम्बर के बीच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनूपपुर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विभिन्न विकास विभागों द्वारा जनहितैषी कार्यों को समय-सीमा में करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का मैदानी क्रियान्वयन जरूरी है, ताकि आम जन लाभान्वित हो सके।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सरपंच बरबसपुर बेसाहूलाल रौतेल ने दिया। वहीं बरबसपुर के ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार ने क्षेत्रीय मांगों के संदर्भ में ध्यान आकर्षण किया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम बरबसपुर निवासी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी श्री संकल्प सिंह का खाद्य मंत्री सिंह ने शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button