*”हर घर दीवाली अभियान” के तहत आनंदम केंद्र संस्था परपीड़ा के प्रयास से 100 परिवारों के चेहरों पर खुशियों की लहर*
भोपाल जिला मध्यप्रदेश

*”हर घर दीवाली अभियान” के तहत आनंदम केंद्र संस्था परपीड़ा के प्रयास से 100 परिवारों के चेहरों पर खुशियों की लहर*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग भोपाल की संकल्पना पर कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं नोडल अधिकारी (आनंद) श्रीमती वंदना शर्मा की अपील से जिले में चल रहे “हर घर दिवाली अभियान” के तहत संस्था परपीड़ा हर ने जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। समाज के संपन्न व्यक्ति समाज के जरूरतमंद तबके की छोटी-छोटी मदद करें तो समाज में मानवीयता और परस्पर विश्वास को बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में राज्य आनंद संस्थान की संकल्पना पर आधारित आनंदम केंद्र संस्था परपीड़ा हर इंदौर द्वारा जिले में वास्तविक रुप से जरूरतमंद लोग जिनमें ऐसे गरीब परिवार जिनके मुखिया कोरोना काल में दिवंगत हुए, जो शारीरिक रूप से अक्षम है,
जो निराश्रित है, विधवा है, ऐसे परिवारों को चयनित कर इनकी दिवाली रोशन करने के उद्देश्य से सहयोग स्वरूप 10 किलो गेहूं व 15 दिन के लिये पर्याप्त मात्रा का किराना समान के साथ दीपावली के लिए आवश्यक सभी सामग्री दीए, पटाखे, साड़ी आदि सामग्री का किट देकर जरूरतमंदों की मदद की गई। आत्मीय और अलौकिक आनंद की अनुभूति संग मानवीयता के इस सार्थक प्रयास से 100 जरूरतमंदों परिवारों के चेहरे खिल उठे।
प्रकल्प में सहयोगी सर्वश्री राधेश्याम साबू, सुशील श्रीवास्तव, विजय कुमार मेवाड़ा, प्रकाश शर्मा, गौरी शंकर लखोटिया, निर्मला भराडिया, अरुण चौधरी, बालकृष्ण नीमा, सुमन द्विवेदी, सुनील खुराना, विजय बडगूजर, गुलशन अरोड़ा एवं अन्य साथियों के सहयोग से प्रकल्प सार्थक हुआ।




