Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*जैतहरी में श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

जैतहरी में श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/6 मई 2022/
सर्वाेच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक सप्ताह के अंतर्गत हिंदुस्तान पावर लिमिटेड कैम्प जैतहरी में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग एवं हिंदुस्तान पावर के संयुक्त प्रयास तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्रमिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ने, आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं श्रम कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें हीटवेव से बचने एवं सुरक्षित रहने की समझाइश दी गई।




