Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नशे से दूर रहें, जान है तो जहान है का दिया गया जागरूकता का संदेश*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

नशे से दूर रहें, जान है तो जहान है का दिया गया जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

अनूपपुर/20 अक्टूबर 2022/

विकासखण्ड कोतमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरदा (मझटोलिया) में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नगाराबांध के द्वारा 19 अक्टूबर 2022 को शासन के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत उमरदा के सरपंच अखिलेश सिंह कंवर की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में उपस्थित स्व सहायता समूह के सदस्य जन नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं महेन्द्र कुमार यादव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तरसिली के अध्यक्ष राजकुमार यादव तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्शदाता सरिता त्रिपाठी, छात्रा श्रद्धा मानस माधुरी सिंह राम प्रसाद जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल तथा ग्राम पंचायत उमरदा के आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंच, उपसरपंच की सहभागिता से नशा मुक्ति के संबंध में रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहें जान है तो जहान है का जागरूकता संदेश दिया गया व शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button