Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*ग्रीष्मकालीन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं – कमिश्नर*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

ग्रीष्मकालीन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं – कमिश्नर

नागरिकों को स्वच्छ पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं – कमिश्नर

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/11 मार्च 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को ग्रीष्मकालीन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ग्रीष्मकाल में होने वाली संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समुचित चिकित्सकीय प्रबंध किये जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो इसके पुख्ता इंतजाम किये जाए तथा विद्युत की सतत आपूर्ति नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिष्चित किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों को निर्देशित कर रहे थे। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संदर्भ सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में होनी वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाए। आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार किया जाए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में स्थापित औद्योगिक इकाईयों का प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी निरीक्षण करें तथा औद्योगिक इकाईयों के कारण जलीय स्त्रोतों में प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करें तथा नियमों को उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाईयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें।

सिंघाडे़ और कमल की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें –

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने संयुक्त संचालक कृषि को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में सिंघाड़े और कमल की खेती करने वाले किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करें, किसानों को अनुदान राशि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कमिश्नर ने यह भी निर्देष दिए कि शहडोल संभाग में देशी मशरूम प्रचूर मात्रा में बारिष के सीजन में उपलब्ध होती है। देशी मशरूम की प्रोसेसिंग कर देशी मशरूम की मार्केटिंग कराएं ताकि संग्रहकों को इसका लाभ मिल सकें। कलेक्टर कान्फ्रेंस में संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम ने बताया कि शहडोल संभाग के किसानों को कोदो, कुटकी, हल्दी, अदरक, एस्ट्रावेली की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं किनोवा की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अमरकंटक क्षेत्र में नाशपाती और काशवा कंदमूल की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मनीषा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग आरएस भील, संयुक्त संचालक कृषि जी.एस. पेन्द्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button