*थानों में आयोजित होंगे एसआईएस पंजीयन शिविर कोतमा शिविर में शारीरिक दक्षता व दस्तावेजों का किया गया परीक्षण*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

थानों में आयोजित होंगे एसआईएस पंजीयन शिविर
कोतमा शिविर में शारीरिक दक्षता व दस्तावेजों का किया गया परीक्षण
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/14 अक्टूबर 2022/
भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसेज (एस.आई.एस.) इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार देने के लिए 15 अक्टूबर को थाना परिसर देवहरा, 17 अक्टूबर को थाना परिसर करनपठार, 18 अक्टूबर को थाना परिसर अमरकंटक, 19 अक्टूबर को थाना परिसर राजेन्द्रग्राम, 20 अक्टूबर को थाना परिसर बिजुरी, 21 अक्टूबर को पुलिस लाईन अनूपपुर, 22 अक्टूबर को थाना परिसर रामनगर, 23 अक्टूबर को थाना परिसर भालूमाड़ा तथा 28 अक्टूबर को थाना परिसर जैतहरी में प्रातः 10ः00 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार 14 अक्टूबर को थाना कोतमा में शिविर आयोजित कर उम्मीदवारों के पंजीयन की कार्यवाही की गई।




