*मुख्यमंत्री ने शहडोल के कोटमा में आयोजित जन सेवा अभियान में किया 45 लाख से अधिक हितलाभों का वितरण*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने शहडोल के कोटमा में आयोजित जन सेवा अभियान में किया 45 लाख से अधिक हितलाभों का वितरण
लगभग 85 व्यक्तियों को 45 लाख 30 हजार के हितलाभों का वितरण
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/21 सितम्बर 2022/
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन बुधवार को शहडोल जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोटमा में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में पहुंचकर विभागवार दी जा रही योजनाओं के लाभों की जानकारी ली तथा इस दौरान लगभग 85 व्यक्तियों को 45 लाख 30 हजार के हितलाभों का वितरण भी किया।
जिसमें पृथ्वी स्व-सहायता समूह की ममता जायसवाल को 3 लाख रूपये के साथ इंद्रिरा गांधी वृद्वा पेंशन योजना के तहत श्रीनिवास चौरासिया, श्रीमती रामवती चौरासिया, मुख्यमंत्री पेंशन कल्याण योजना के तहत दरहाइन बैगा, नवीन पात्रता पर्ची के बुद्वु बैगा, मान सिंह वर्मा, उज्वला योजना से निशा बैगा, उद्यम क्रांति योजना से ललिता गुप्ता, नीतिन जायसवाल, जन कल्याण योजना से सुनील साहू, कर्मकार मंडल से बबली सिंह,मत्स्य बीज वितरण रज्जन ढीमर, ट्राई साइकिल योजना से सुरेश चंद्र निर्मल सहित मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के पात्र चयनित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभों का वितरण किया।




