Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*ग्राम पंचायत पपरौड़ी में मनाया गया अमर शहीद महाराजा शंकरशाह – रघुनाथशाह बलिदान दिवस समारोह*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत पपरौड़ी में मनाया गया अमर शहीद महाराजा शंकरशाह – रघुनाथशाह बलिदान दिवस समारोह

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/जैतहरी

जिला अनूपपुर के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पपरौड़ी में दिन रविवार को अमर शहीद महाराजा शंकरशाह – रघुनाथशाह बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज, जिला – अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के द्वारा निवेदन करते हुवे सभी ग्रामीणों और नागरिकों से आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का निवेदन किया गया। सर्व प्रथम प्रातः कलश यात्रा तत्पश्चात तिलक वंदन कर अतिथियों का संबोधन किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल – स्टेडियम पपरौड़ी (खूंटाटोला) में सम्पन्न किया गया।

बता दें कि इस आयोजन में वक्ताओं ने अमर शहीद शंकरशाह – रघुनाथशाह के द्वारा किए गए योगदान और बलिदान के बारे में समझाया गया।
इस आयोजन को कराने में आयोजन मंडल – सरपंच ग्राम पंचायत पपरौड़ी, छातापटपर, जरियारी, चोलना, कुकुरगोड़ा, बीड़, पड़रिया, कल्याणपुर, निगौरा, लपटा, उमरिया, मुंडा, कदमसरा एवं जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह सर्राटी, जनपद पंचायत सदस्य रूकमणि सिंह परस्ते के सहयोग से कुशलता से सम्पन्न किया गया। जिसमें शांति व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए

जिला अनूपपुर एसडीओपी कीर्ति बघेल के के साथ ही थाना जैतहरी के थाना प्रभारी के.के.त्रिपाठी के साथ ही थाना जैतहरी पुलिस बल मौजूद रहा रहा। इसके साथ ही थाना भालूमांड़ा पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिनके मौजूदगी में शांति पूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button