Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*किसान उत्पादक कंपनियों को शेयर पूंजी अनुदान एवं ऋण गारंटी निधि की दी गई जानकारी*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

किसान उत्पादक कंपनियों को शेयर पूंजी अनुदान एवं ऋण गारंटी निधि की दी गई जानकारी

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/12 सितम्बर 2022/

केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (SFAC) द्वारा संचालित किसान उत्पादक कंपनियों (FPC’S) के लिए शेयर पूंजी अनुदान एवं ऋण गारंटी निधि (EGCGF) के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में प्रशिक्षण सह सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से कृषि वित्त निगम लिमिटेड से आए सीनियर रीजनल मैनेजर एस.बी. कटियार, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक, उप परियोजना संचालक आत्मा, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक रॉय संजीत कुमार, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) रविन्द्र, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, FPC’S सदस्य एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

इस अवसर पर दिल्ली से कृषि वित्त निगम लिमिटेड से आए सीनियर रीजनल मैनेजर श्री एस.बी. कटियार ने FPC’S द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गतिविधियों को और गति प्रदान कर कृषकों को लाभान्वित करने की जरूरत जताई। उन्होंने शेयर पूंजी अनुदान एवं ऋण गारंटी निधि अंतर्गत किसान उत्पादक कंपनियों को 15 लाख रु. के अनुदान की पात्रता होने संबंधी जानकारी दी तथा अपना कारोबार बढ़ाने के लिए 2 करोड़ रु. तक के ऋण की गारंटी का 75.85 प्रतिशत हिस्सा दिया जा रहा है, भारत सरकार के द्वारा वहन किए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने FPC’S गठन, अनुदान पात्रता आदि के बारे में विस्तार से बताया।

Related Articles

Back to top button