Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*तीन सौ दिन की काम की गारंटी, पांच सौ रुपए प्रति दिन मजदूरी, एवं कृषि लागत मनरेगा से भुगतान करवाए जाने की मांग पकड़ रहा है जोर – जुगुल राठौर*

तहसील जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश

तीन सौ दिन की काम की गारंटी, पांच सौ रुपए प्रति दिन मजदूरी, एवं कृषि लागत मनरेगा से भुगतान करवाए जाने की मांग पकड़ रहा है जोर – जुगुल राठौर

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

जैतहरी/गत दिवस ग्राम पंचायत ठोढ़ीपानी में महिलाएं की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर, एवं मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति के अध्यक्ष कामरेड ललन सिंह मौजूद थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर ने कहा कि आज किसान एवं खेत मजदूरों की हालत बद से बद्तर है। खाद्य पदार्थों के कीमतों में रोज़ दिन की बढ़ोतरी से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है , ।

उन्होंने बैठक में उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 1 वर्ष में 300 दिन की काम की गारंटी , रोजगार गारंटी में काम करने वाले मजदूरों को ₹500 प्रतिदिन मजदूरी एवं खेती में आए लागत को मनरेगा से भुगतान करवाए जाने की मांग को लेकर एवं आवश्यक खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल वृद्धि के विरोध में दिनांक 22 सितंबर 2022 को संभागायुक्त कार्यालय शहडोल के समक्ष जंगी प्रदर्शन किए जाने का आह्वान किया गया है ।

जिस पर आप लोगों से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी हक की लड़ाई को मजबूत बनाएं बैठक में उपस्थित सभी महिलाएं आंदोलन में बढ़-चढ़कर के भागीदारी निभाए जाने का संकल्प लिया । बैठक को मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति जैतहरी के अध्यक्ष कामरेड ललन सिंह राठौर एवं ब्रांच इकाई ठोढ़ीपानी के सचिव कृष्ण कुमार राठौर ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button