*प्रधानमंत्री ने किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त*
भारतसरकार नई-दिल्ली

*प्रधानमंत्री ने किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त*
(पढ़िए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ की सच्ची खबरें)
(प्रधानमंत्री कार्यालय)
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2022 8:52AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों में प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;
“किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। कामना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi




