Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला भोपाल कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी के साथ तेज बारिश के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों का किए निरीक्षण/फिर क्या हुआ पढ़े सच*

भोपाल जिला मध्य प्रदेश

*जिला भोपाल कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी के साथ तेज बारिश के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों का किए निरीक्षण/फिर क्या हुआ पढ़े सच*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

निगम के मुख्य आपात नियंत्रण का भी लिया जायजा

समरधा पुल पर 07 व्यक्तियों एवं इण्डस एम्पायर में 25 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने निगम आयुक्त श्री के. वी. एस. चौधरी के साथ शहर में अनवरत तेज बारिश के बीच इण्डस गार्डन, शाहपुरा, त्रिलंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और शहर की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री लवानिया एवं निगम आयुक्त श्री चौधरी ने फतेहगढ़ स्थित निगम के मुख्य आपदा नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की जानकारी प्राप्त की

और शिकायतों के त्वरित निराकरण करने और शिकायत निवारण उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लेने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने विगत दिनों से हो रही अनवरत तेज बारिश से बड़े तालाब का जल स्तर तेजी से बढ़ने पर प्रातः 11:00 बजे भदभदा बांध के खोले गए 11 गेटों का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निगम के फॉयर ब्रिगेड अमले ने सोमवार को समरधा पुल पर 07 व्यक्तियों के फंसे होने और इण्डस एंपायर कालोनी शाहपुरा में 20 से 25 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें सुरक्षित निकाला।

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने निगम आयुक्त श्री के. वी. एस. चौधरी के साथ सोमवार को लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के इण्डस गार्डन, शाहपुरा, त्रिलंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और मैदानी अमले के अधिकारियों से शहर की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देशित किया कि नाला-नाली सहित जल निकासी की सतत रूप से निगरानी रखे और पानी के बहाव को अवरुद्ध न होने दिया जाए तथा पेड़ों आदि के गिरने की सूचना पर तत्काल पेड़ों को हटवाने की कार्यवाही करें और रास्तों पर नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न होने दें।

कलेक्टर श्री लवानिया व निगम आयुक्त श्री चौधरी ने फतेहगढ़ स्थित निगम के मुख्य आपदा नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया और यहां प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित गति से कार्यवाही की जाए और शिकायतों / समस्याओं का तत्काल निराकरण करें और शिकायतकर्ता का फीडबैक भी ले।

विगत दिनों से हो रही अनवरत तेज बारिश से बड़े तालाब का जल स्तर तेजी से बढ़ने पर प्रातः 11:00 बजे भदभदा बांध के 11 गेट खोले गए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने भदभदा बांध के खोले गए 11 गेटों का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विगत कई दिनों से हो रही निरंतर तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में निचली बस्तियों में पानी के ठहराव व पेड़ गिरने की शिकायतें फॉयर ब्रिगेड कन्ट्रोल रूम को प्राप्त हो रही है जिसका लगातार निराकरण किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती मालती राय, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया एवं निगम आयुक्त श्री के.वी.. एस. चौधरी द्वारा कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का जायजा लिया गया एवं प्रकाश तरुण पुष्कर लिंक रोड नंबर 01 के पास पेड़ गिरने से एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई जिसको मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम द्वारा तुरंत जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया जहां पर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को समरधा पुल पर 07 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें सुरक्षित बचाया गया। इण्डस एंपायर कालोनी शाहपुरा में 20 से 25 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

Related Articles

Back to top button