Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला भोपाल में 75 अमृत सरोवर तालाब निर्माण हुआ स्वीकृत 878 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में अब होगी सिंचाई*

जिला भोपाल मध्य प्रदेश

*जिला भोपाल में 75 अमृत सरोवर तालाब निर्माण हुआ स्वीकृत 878 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में अब होगी सिंचाई*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

महात्मा गांधी नरेगा योजना, 15वां वित्त, जनभागीदारी मद से भोपाल जिले में 75 अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है। निर्मित किये जा रहे प्रत्येक अमृत सरोवर में न्यूनतम 10000 क्यूबिक मीटर जल भराव होगा।

स्वीकृत किये गये 75 अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य से 13 लाख 18 हजार क्यूबिक मीटर जल भराव होगा । निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य से 878 हेक्टेयर कृषिक्षेत्र में सिंचाई होगी ।

अमृतसरोवर से सिंचाई क्षमता में वृद्धि से कृषक दो या तीन फसल ले सकेंगे एवं सिंचित कृषि क्षेत्र में वृद्धि होगी। तालाब निर्माण से पशु-पक्षियों को पेयजल उपलब्ध होगा । भूमिगत जल के स्तर में सुधार होगा। तालाब निर्माण का उपयोगकर्ता समूह द्वारा सिंचाई, मत्स्यपालन तथा सिंघाड़ा उत्पादन किया जा सकेगा ।

मत्स्यपालन के लिए स्व सहायता समूहों का प्रशिक्षण हो चुका है। तालाब निर्माण कार्य से न केवल जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्य होगा बल्कि तालाब के जल से सिंचाई, मत्स्यपालन, सिंघाड़ा उत्पादन कार्य से उपयोगकर्ता समूह की आजीविका में वृद्धि होगी ।

उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले में स्वीकृत 75 अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य में से 6 तालाब पूर्ण हो चुके है। शेष कार्य प्रगति पर हैं ।

Related Articles

Back to top button