Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*संभाग में बस्तों के कम होने की पुष्टि प्रभारी मंत्री शहडोल एवं अनूपपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर की*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

संभाग में बस्तों के कम होने की पुष्टि प्रभारी मंत्री शहडोल एवं अनूपपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर की

कमिश्नर की बस्ते के बोझ कम करने की पहल हुई साकार

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/16 अगस्त 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने केन्द्र सरकार के 24 नवम्बर 2020 के दिशा-निर्देश के परिपालन में विद्यार्थियों के बस्तों के बोझ को कम करने हेतु 1 अगस्त 2022 को बैठक लेकर विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने हेतु नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी के संबंध में संभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर उन्हें बस्तों के बोझ कम करने संबंधी निर्देश दिए कि बस्तों का वजन घटाने के लिए प्रमुखतः से प्रयास किये जाए तथा इस संबंध में संस्था प्रमुखों से सुझाव भी लिये गए।

उन्होंने संभाग के प्री- प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों हेतु बैगलेस एवं कक्षा 12 वीं तक छात्रों हेतु अधिक से अधिक 5 किलो वजन के बस्ते रखने संबंधी निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभाग के सभी विद्यालयों में 8 अगस्त 2022 तक बस्तों का वजन कम कर दिया गया।

कमिश्नर ने इस संबंध में उमरिया एवं अनूपपुर जिलों में भी बैठक लेकर बस्तो के बोझ को कम करने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया था, जिसके सुखद परिणाम भी आए है।

शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों के बस्तों का बोझ कम करने हेतु मुख्य समारोह में घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में मेरे प्रभार का शहडोल जिला शालेय विद्यार्थियों के बस्ते हल्के हो गए है जिसके लिए मै जिला प्रशासन सहित सभी शिक्षकों को और बच्चों को बधाई देता हूं।

बस्तों के बोझ को कम करने हेतु अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने भी जिले में बस्तों के बोझ कम होने पर शहडोल संभाग के आयुक्त राजीव शर्मा एवं जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा सहित जिले के विद्यालयों के शिक्षकों, प्राचार्याें एवं छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ज्ञातव्य हो कि कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के बस्तों के भारी बोझ से निजात दिलाने हेतु संभाग में अनूठी पहल कर नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया है जिससे संभाग के छात्रों में सुखी एवं वजन कम होने से प्रसन्नता व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button