*हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को प्रदान किया राष्ट्रीय ध्वज*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को प्रदान किया राष्ट्रीय ध्वज
रिपोर्टर – चन्द्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/02 अगस्त 2022/
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार स्वतंत्र भारत के 75वें गौरवशाली वर्षों को मनाने के लिये निरंतर आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने हेतु सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के प्रोत्साहन के लिये
हर घर तिरंगा अभियान का प्रारंभ किया गया है, जिसके अनुसार नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिये 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक की तिथि नियत की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना संजोय रखना एवं राष्ट्र निर्माण के लिये अथक परिश्रम करने वाले व्यक्तियों के योगदान का स्मरण करना है।
इस अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर सोनिया मीना ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन को प्रतीक स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक शुक्ला, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार, अपर सत्र न्यायाधीश पंकज जायसवाल, अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र सेवतिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र उइके, न्यायिक मजिस्ट्रेट रामअवतार पटेल, शिवानी असाटी, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह, अधिवक्ता संघ अनूपपुर के सदस्यगण, न्यायालीन कर्मचारीगण उपस्थित थे।