Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनानें में जुटी हैं स्व-सहायता समूह की महिलायें*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनानें में जुटी हैं स्व-सहायता समूह की महिलायें*

(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पीयूषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 30 जुलाई 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत सप्ताह भर देश के प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं कार्यरत संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस दौरान ध्वज संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्वयं कय कर लगाने के लिए प्रेरित करना है।

जिलें में अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये लगातार विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
सतना जिले में अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले के 485 स्व-सहायता समूह ध्वज तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। जिले की विभिन्न विकासखंडों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने ध्वज तैयार करने के दिये गये लक्ष्य के अनुसार लगातार झंडा सिलाई का कार्य किया जा रहा हैं।

अभियान के नोडल अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग भी जा रही है, ताकि मांग के अनुसार तिरंगे झंडे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

*महाविद्यालयीन छात्रों ने दिया तिरंगा फहराने का संदेश*

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के घर-घर में तिरंगा फहरानें का संदेश शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा भी उपस्थित रहीं

Related Articles

Back to top button