*नगर परिषद अमरपाटन का चुनाव परिणाम घोषित कांग्रेस के 8, भाजपा के 6 तथा बसपा के एक पार्षद की हुई जीत*
तहसील अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश

*नगर परिषद अमरपाटन का चुनाव परिणाम घोषित कांग्रेस के 8, भाजपा के 6 तथा बसपा के एक पार्षद की हुई जीत*
(पढ़िए तहसील अमरपाटन से संवाददाता दीपक तोमर की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना 20 जुलाई 2022/राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रमानुसार द्वितीय चरण में नगर परिषद अमरपाटन के 15 वार्ड पार्षदों की मतगणना बुधवार को मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अमरपाटन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनमें कांग्रेस के 8, भारतीय जनता पार्टी के 6 और बहुजन समाज पार्टी के एक पार्षद को विजयी घोषित करते हुये रिटर्निंग ऑफीसर केके पांडेय द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
नगर परिषद अमरपाटन के वार्ड क्रमांक 1 में प्रविता धर्मेन्द्र द्विवेदी (भाजपा), 2 में संतोष सिंह तिवारी (भाजपा), 3 में राजेश कोल (कांग्रेस), 4 में समर सिंह (कांग्रेस), 5 में दुर्गा धर्मेन्द्र बंसल (बसपा), 6 में सुनीता रामलाल साकेत (कांग्रेस), 7 में शियाबाई राजेश साहू (कांग्रेस), 8 में कुमार सानू वर्मा (कांग्रेस), 9 में राकेश ताम्रकार ‘राजू भाई’ (भाजपा), 10 में अरविंद राजाराम त्रिपाठी (भाजपा), 11 में वैष्णवी गुड्डू उरमलिया (भाजपा), 12 में नाजिया समीम सौदागर (कांग्रेस), 13 में रशीदा बेगम (भाजपा), 14 में अगम (राहुल) आजाद जैन (कांग्रेस) एवं संगीता पुरुषोत्तम ताम्रकार (कांग्रेस) को विजयी घोषित किया गया है।