*धौलपुर -निर्वाचन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में राजनीतिक दलों मीडिया कर्मी सेवी संस्थाएं एवं जिला के आला अधिकारी रहे उपस्थित*
धौलपुर जिला राजस्थान

*धौलपुर -निर्वाचन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में राजनीतिक दलों मीडिया कर्मी सेवी संस्थाएं एवं जिला के आला अधिकारी रहे उपस्थित*
(पढ़िए राजस्थान स्टेट हेड धर्मेंद्र भदोरिया की रिपोर्ट)
का जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, विभिन्न राजनैतिक दलों, मीडिया कर्मी, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं जिलाप्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद
एंकर -धौलपुर में निर्वाचकों के पंजीकरण प्रपत्रों में संशोधन, मतदाताओं के आधार डेटा के संग्रहण के सम्बंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों तथा एनजीओ के साथ बैठक का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में किया गया।
बैठक में जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कुछ प्रावधान जारी किए गए हैं और पुराने मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्र किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन निर्वाचन आयोग के अनुसार अब मतदाता वर्ष में एक बार की जगह
वर्ष में चार बार 1 जनवरी, 1 अप्रैल ,1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वा सकेंगे। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बाहर से निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर एडी एम सुदर्शन सिंह तोमर एवं जिले सभी उपखण्डों के उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जिले के विभिन्न मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
बाइट -अनिल कुमार अग्रवाल ( जिला कलेक्टर, धौलपुर )
धर्मेन्द्र बिधौलिया, धौलपुर




