Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*14 जुलाई को होगी जनपद सदस्य पद के परिणाम की घोषणा*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

14 जुलाई को होगी जनपद सदस्य पद के परिणाम की घोषणा

15 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम की घोषणा

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

अनूपपुर/13 जुलाई 2022/

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने बताया है कि 14 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे से पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी 14 जुलाई को किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. लखौरा, कोतमा में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. कोतमा, अनूपपुर में एसईसील भवन बदरा तथा जैतहरी में स्वसहायता भवन जनपद परिसर जैतहरी में विकासखण्ड स्तरीय मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला पंचायत सभागार में सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे से की जायेगी।

Related Articles

Back to top button