Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला में 6 मांह से लेकर 5 वर्ष तक बच्चों के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान*

उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*जिला में 6 मांह से लेकर 5 वर्ष तक बच्चों के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान*

(पढ़िए जिला उमरिया से क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

दस्तक अभियान का आयोजन 18 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा
दस्तक अभियान को परिणाममूलक बनानें हेतु कलेक्टर ने घर घर संपर्क परीक्षण एवं उपचार पर जोर देने के दिए निर्देष
उमरिया -दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम वर्ष के बच्चों में जटिलतायुक्त गंभीर कुपोषण की पहचान कर पास के एनआरसी में भर्ती कराकर निशुल्क उपचार कराना , नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन – ए का घोल पिलाया जाना, 6 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर ईलाज का प्रबंधन करना, पांच वर्ष तक के बीमार बच्चों की पहचान एवं उपचार तथा गर्भवती माताओं की स्तनपान संबंधी भ्रांतियों का निराकरण एवं स्तनपान के महत्व की जानकारी देना है।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमलें को निर्देशित किया कि अभियान का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा कोई भी बच्चा छूटने नही पाएं इसके लिए दलों द्वारा घर घर संपर्क अवश्य किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा, अनिल सिंह , डा संदीप सिंह, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा ने बताया कि अभियान के दौरान 6 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की हिमोग्लोबीन जांच , गंभीर एनीमिया से पीडि़त बच्चों का निशुल्क उपचार, निमोनिया से पीडि़त बच्चों में खतरों के लक्षणों की पहचान एवं उपचार, दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओआरएस पैकेट का वितरण एवं उपयोग के संबंध में समझाईश, गंभीर निर्जलीकरण की पहचान तथा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। डीपीएम अनिल सिंह ने बताया कि एमसीयू तथा एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों की जांच एवं फॉलोअप तथा आंशिक रूप से टीकाकृत बच्चों या टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का फॉलोअप तथा टीकाकरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button