Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल संचालकों एवं वाहन मालिकों के साथ बैठक संपन्न*

उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल संचालकों एवं वाहन मालिकों के साथ बैठक संपन्न*

(पढ़िए जिला उमरिया से क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला उमरिया – त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 हेतु प्रथम चरण में करकेली एवं पाली जनपद पंचायत के लिए मतदान 25 जून 2022 को होना है, जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल संचालकों एवं वाहन मालिकों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अशोक ओहरी, जिला परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला खनिज अधिकारी फरहद खान उपस्थित रहीं।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम चरण के लिए लगाए जाने वाले वाहनों को 22 जून तक निर्धारित स्थल में पहुंचाएं। 24 जून को वाहन निर्धारित स्थल से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। आपने वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि वाहनों की सर्विसिंग, रख रखाव सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना मतदान दलों को नही करना पड़े।

Related Articles

Back to top button