*आम आदमी पार्टी ने किया दावा मध्य प्रदेश के 230 विधानसभाओं में लड़ेगी चुनाव*
दतिया जिला मध्य प्रदेश

*आम आदमी पार्टी ने किया दावा मध्य प्रदेश के 230 विधानसभाओं में लड़ेगी चुनाव*
(पढ़िए जिला दतिया क्राइम ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट)
मध्यप्रदेश में स्थानीय मुद्दों को लेकर 230 विधानसभाओं में चुनाव लडेगी आम आदमी पार्टी — शैरी कल्शी
आज दतिया में आम आदमी पार्टी के पंजाब विधायक, प्रदेश सहप्रभारी एवं ग्वालियर जॉन के प्रभारी शैरी कल्शी जी का दतिया आगमन हुआ।
प्रेस वार्ता के दौरान *शैरी कल्शी जी ने कहा कि* 25 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की महारैली को सफल बनाने एवं कार्यकर्ताओं को महारैली में आमंत्रित करने हेतु सभी जिलों में जाकर बैठकें चल रहीं है।
शैरी कल्शी जी ने कहा कि केजरीवाल जी एवं भगवंत मान जी की महारैली को सफल बनाना हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
ग्वालियर में जनसैलाब बता देगा कि अब आम आदमी जाग चुका है एवं झूठे झांसों में आम आदमी आने वाला नही है आम आदमी अब व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेगी।
शैरी कल्शी जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी 2023 का विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी।
आम आदमी पार्टी के *प्रदेश संयुक्त सचिव जयेंद्र सिंह सोमवंशी जी ने कहा कि* आज ग्वालियर चंबल अंचल में आम आदमी पार्टी नई ताकत के रूप में उभरी है। 25 जून को अरविंद केजरीवाल जी की महारैली से अंचल में चुनावी रण का आगाह हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा किया जायेगा।
सोमवंशी जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा की तैयारी कर ली है एवं इस बार मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में सामने आएगी। 2023 विधानसभा चुनाव आम आदमी की ताकत को बता देगा। इस बार मध्यप्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन होकर रहेगा।
जनता का साथ एवं आशीर्वाद आम आदमी पार्टी को मिल रहा है।
*किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि* आज प्रदेश के किसान की हालत बहुत ही बदतर है किसान की फसल सूख रही है किसान बिजली के लिए परेशान है।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही किसानों की समस्याओं को सबसे पहले प्राथमिकता से सुलझाया जायेगा किसान के लिए बिजली, पानी एवं मूलभूत सुविधाएं आम आदमी पार्टी प्राथिमकता से उपलब्ध कराएगी।
आज की बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, लोकसभा अध्यक्ष अशोक सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव, जिला सचिव जेपी कुशवाह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भरत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप दुबे, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष रामेश्वर डडोहर, व्यापार विंग जिला अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, देवांशू दुवेदी, जिला उपाध्यक्ष जलील खान, जिला उपाध्यक्ष रचना अहिरवार, रिटायर कर्मचारी विंग के अध्यक्ष राममनोहर तिवारी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज बघेल, किसान विंग जिलाध्यक्ष रामहेत केवट, लोकसभा सचिव मंगल सिंह कुशवाह, कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत, यूथ विंग सहसचिव आशीष वर्मा, लोकसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह नरवरिया, यूथ विंग जिला सचिव रतिराम कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष नीलम जाटव, आंचल जाटव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।