जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने 1 लाख 28 हजार 750 रूपये मूल्य की मदिरा एवं लाहन कार्यवाही के दौरान किया जप्त
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने 1 लाख 28 हजार 750 रूपये मूल्य की मदिरा एवं लाहन कार्यवाही के दौरान किया जप्त
(पढिए जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ राजेश विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में मदिरा के अवैध निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश
कार्यवाही के दौरान 1 लाख 28 हजार 750 रूपये मूल्य की मदिरा एवं लाहन जब्त
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए विशेष अभियान के तहत आज कार्यवाही की गई।
जिसमें आबकारी की टीम द्वारा कटंगी थाना अंतर्गत कुचबंदिया मोहल्ला में अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई।
जहां पर अलग-अलग स्थानों से कुल 25लीटर हाथ भट्टीशराब एवं लगभग 1250 केजी महुआ लाहन बरामद किया गया।

कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य 1 लाख 28 हजार 750 रूपये है।
सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,(च)के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये।
अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त एवं कंट्रोलरूम प्रभारी परमानन्द कोरचे का मार्गदर्शन रहा।
कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद धुर्वे, आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण वरकडे, रविशंकर मरावी, शिल्पा स्वर्णकार, अंकित जैन, रूपाली जैन, सोनाली गुप्ता एवं आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।




