Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने नगर का किए भ्रमण, अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना*

उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने नगर का किए भ्रमण, अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना*

(पढ़िए जिला उमरिया से क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला उमरिया .कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने नगर का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान साफ सफाई का जायजा लिया एवं अव्यववस्थित रूप से खड़े वाहनो पर चालानी कार्यवाही की एवं कहा कि नगर में सड़क के दोनो तरफ सफेद पट्टी बनाई गई है । उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि ग्राहकों के वाहन को सफेद पट्टी के अंदर खड़ा करवाएं।
इसी तरह कलेक्टर द्वारा दुकानदारों को समझाइश दी गई कि कचरा सड़क में न फेंके और ना ही ग्राहकों को न फेंकने दें। अगर दुकान के बाहर कचरा पाया गया तो दुकानदार की जवाबदेही होगी। भ्रमण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारीएस के गढ़पाले, के साथ उपयंत्री देव कुमार गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, विनोद सोनी, हरीश कांत, महेश श्री संदीप , बबलू, , निशांत उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान कुल 1500 की चलानी कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button