Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पशु धन टीकाकरण की तिथियों का व्यापक प्रचार – प्रसार कराएं – कमिश्नर*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

पशु धन टीकाकरण की तिथियों का व्यापक प्रचार – प्रसार कराएं – कमिश्नर

पशु धन बीमा योजना का लाभ पशुपालकों को दिलाना सुनिश्चित करें – कमिश्नर

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/26 मई 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पशु धन टीकाकरण का कार्य प्रारंभ करने से पूर्व टीकाकरण की तिथियों का विभिन्न प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार – प्रसार कराएं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग पशु धन टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी किसानों और पशुपालकों तक पहुंचना चाहिए। टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी पशुपालको को होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा है कि पशु धन टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ शहडोल संभाग के सभी पशुपालकों को मिलना चाहिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पशु धन बीमा योजना का लाभ किसानों को मिलना चाहिए।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अभी पशु धन बीमा योजना का लाभ कितने – कितने पशुपालकों को दिया गया है इसकी जानकारी कमिश्नर कार्यालय को मुहैया कराई जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा दिन गुरुवार को पशु चिकित्सा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में कमिश्नर ने पशु धन बीमा योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना की सतत मॉनिटरिंग करें। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के ऐसे गांव जहां पशु पालकों की संख्या अधिक है को चिन्हित कर ऐसे सभी गांव में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए तथा पशु पालकों को किसान क्रेेडिट कार्ड मुहैया कराए जाएं।

बैठक में कमिश्नर ने दुग्ध संघ के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में जहां अधिक जनसंख्या है ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए तथा ऐसे स्थानों में सॉची पार्लर स्थापित किये जाए। बैठक में दुग्ध संघ के अधिकारी ने बताया कि शहडोल जिले में 11 सॉची पॉर्लर स्थापित किये गए हैं, अनूपपुर एवं उमरिया में सॉची पॉर्लर स्थापित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।बैठक में कलेक्टर वंदना वैद्य, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम, उप संचालक पशु चिाकित्सा डॉ. व्ही.व्ही.एस. चौहान, सहायक संचालक मत्स्य शिवेन्द्र सिंह परिहार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह एवं दुग्ध संघ के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button