*जिला सतना कलेक्टर की चेतावनी शासकीय कार्य मे बाधा डालने वालों के खिलाफ होगी एफ.आई.आर*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला सतना कलेक्टर की चेतावनी शासकीय कार्य मे बाधा डालने वालों के खिलाफ होगी एफ.आई.आर*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 19 मई 2022 को मैहर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपड़ा के ग्राम सगमनिहा के आवास योजना के हितग्राही पारस वर्मन द्वारा आवास निर्माण मे सहयोग करने गए जीआरएस ताराचंद पटेल के साथ मारपीट करने एवं गाली-गलौज करने पर हितग्राही के खिलाफ पुलिस मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जीआरएस संबंधित हितग्राही को बताने गये थे कि आवास की दूसरी किस्त प्राप्त कर समय-सीमा मे आवास कंप्लीट कर लें। जिस पर हितग्राही द्वारा जीआरएस से गाली-गलौज कर मारपीट की गई।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा है कि शासकीय मैदानी कर्मचारी आपको योजना के लाभ लेने मे मदद करते है और समय-सीमा मे क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते है। योजना क्रियान्वयन मे किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत है तो उसे वरिष्ठ अधिकारी के ध्यान मे लाये। सीधे स्वयं कार्यवाही करते हुए शासकीय कार्य में बाधा नही पहुंचायें। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




