Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में दूर दराज क्षेत्रों से आए लोंगो की समस्याएं*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में दूर दराज क्षेत्रों से आए लोंगो की समस्याएं

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/17 मई 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने दिन मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पैयारी के पवन कुमार गौतम ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि पैयारी ग्राम की राशन दुकान में दिनेश गौतम की सेल्समैन के पद पर अवैधानिक रूप से भर्ती की गई है उनका कहना था कि इसकी जांच कराई जाएं। जिस पर कमिश्नर ने उपायुक्त सहकारिता को शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सेवा निवृत्त प्रधान पाठक जन शिक्षा केन्द्र जमुई तहसील सोहागपुर ने कमिश्नर को बताया कि वह वर्ष 2000 से 2005 तक शासकीय माध्यमिक विद्यालय जमुई में प्रधानाध्यापक एवं जन शिक्षा केन्द्र के प्रभारी के पद पर कार्यरत था। शासन के विभिन्न आदेशों के तहत उक्त वर्षाें में ग्रीष्म अवकाश का उपयोग नही किया।

उनका कहना था कि अनुपातिक अर्जित अवकाश एवं ग्रीष्म अवकाश की राशि का शासन के नियमानुसार उन्हें भुगतान किया जाए। जिस पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश दिए कि वे सेवा निवृत्त प्रधान पाठक सुरेन्द्र पाठक के शिकायत का निराकरण शीघ्र करें। जनसुनवाई में कमिश्नर द्वारा अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई।
इस मौके पर उपायुक्त राजस्व मनीषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग उषा ठाकुर, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण आर.एस. भील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button