*अवैध शराब ठिकानों पर दबिश 24 पाव प्लेन मदिरा, 30 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त किया गया प्रकरण कायम*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

अवैध शराब ठिकानों पर दबिश 24 पाव प्लेन मदिरा, 30 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त किया गया प्रकरण कायम
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/12 मई 2022/
जिले के वृत्त बुढार में जिला कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप की उपस्थिति में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई। जिसमें धनपुरी के अमरादंडी, चीफहाउस, बंगवार गेट, बैम्हौरी, एवं अमलाई बस्ती मे दबिश देकर 24 पाव प्लेन मदिरा , 30 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 8 प्रकरण कायम किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील चंदेल, उपनिरीक्षक किरण पवार, प्रधान आरक्षक प्रकाश मरावी, आबकारी आरक्षक राजेंद्र सिंह सहज सिंह शोभारानी सम्मिलित रहे।




