*जीएसटी बिभाग में एडिशनल कमिश्नर का सराहनीय कार्य असहाय निर्धन परिवारों को राशन किट एवं खाद्यान्न सामग्री का किए वितरित*
तहसील मुसाफिरखाना जिला अमेठी उत्तर प्रदेश

*जीएसटी बिभाग में एडिशनल कमिश्नर का सराहनीय कार्य असहाय निर्धन परिवारों को राशन किट एवं खाद्यान्न सामग्री का किए वितरित*
(पढ़िए जिला अमेठी ब्यूरो चीफ लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट)
(सराहनीय कार्य)
उत्तर प्रदेश अमेठी जिला के मुसाफिरखाना अंतर्गत ग्राम दादरा में जीएसटी बिभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत भूपेंद्र शुक्ल ने असहाय एवं निर्धन परिवारों को चिन्हित कर राशन किट एवम उससे संबंधित खाद्य सामग्री को लोगो के बीच वितरित किया।

दादरा गांव में रवि तिवारी के आवास पर क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं एवम पुरुषों को स्वयं कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ल ने अपने हाथों के द्वारा राशन सामग्री वितरित की। लोगों के दिलों में आई राहत राशन सामग्री मे दैनिक उपयोग की वस्तुएं गेहूं आटा, दाल, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, शक्कर, तेल, नमक सहित अन्य प्रकार की सामग्री उपलब्ध थी।भूपेंद्र शुक्ल ने कहा कि समाजसेवा हर इंसान का धर्म है ईस्वर ने हम लोगो को जिस लायक बनाया है उसी में जरूरत मन्द लोगो के लिए अवसर भी दिए है 
सबको मदद के लिए हाथ अवश्य बढ़ाना चाहिए।इस मौके रवि तिवारी तेजमणि तिवारी शरद सिंह आदित्य श्रीवास्तव डा. संत कुमार तिवारी आलोक तिवारी रमाकान्त तिवारी रवींद्र तिवारी राकेश अनुज तिवारी जय प्रकाश पाण्डेय करुणा तिवारी पप्पू तिवारी जुगुन मौर्य एलबी सिंह अवधेश सिंह के साथ-साथ अन्य लोग भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

राजधानी एक्सप्रेस
न्यूज़ हलचल आज की
ब्यूरो चीफ लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट




