Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला पन्ना में गौरव दिवस का आयोजन 02 जून 2022 को हरसंभव में किया जाएगा सहयोग/पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*

पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*जिला पन्ना में गौरव दिवस का आयोजन 02 जून 2022 को हरसंभव में किया जाएगा सहयोग/पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*

(पढ़िए पन्ना जिला से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट)

गौरव दिवस आयोजन के लिए सुझाव दें

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार प्रत्येक शहर, कस्बों एवं ग्राम स्तर पर गौरव दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में

मध्य प्रदेश पन्ना जिले का गौरव दिवस
आयोजित किया जाना है। पन्ना जिले का गौरव दिवस महाराजा छत्रसाल जयंती 02 जून को मनाया जाना निर्धारित है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है।
गौरव दिवस आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज साधन एवं श्रम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अन्य लोगों द्वारा गौरव दिवस को अधिक से अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिए गए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पन्ना के गौरव दिवस का आयोजन हम सब के लिए गर्व की बात है। सभी लोगों द्वारा अच्छे सुसाव दिए गए हैं। जिले की पुरातन धरोहरों का रखरखाव के साथ गौरव दिवस पर इनका प्रदर्शन होना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन लाइट एण्ड साउण्ड की झांकी, बच्चों को निःशुल्क राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया जाए। इस कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए मेरी ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।


बैठक में कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि गौरव दिवस आयोजन के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी शासकीय कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की पुताई का कार्य मंदिरों के थीम पर आधारित होना चाहिए। सभी कार्यालयों में ग्लो साईन बोर्ड लगाए जाएं। जिले के उन लोगों को आमंत्रित किया जाए। जिन्हांेने क्षेत्र विशेष में अपना योगदान दिया है। इसके लिए दस्तावेजीकरण एवं डाक्यूमेंट्री तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा चुका है। जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए शुलभ संदर्भ के लिए मार्गदर्शिका का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें जिले के पर्यटक स्थलों की जानकारी होगी।
इस संबंध में नगर पालिका क्षेत्र में रैली निकाल कर गौरव दिवस का प्रचार-प्रसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, आनंदम कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर गौरवशाली महिलाओं का सम्मान महिला उत्पाद का प्रदर्शन एवं नगर पालिका क्षेत्र में दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

अब तक प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों में साईकिल रेस, बाईक रेस, पैदल रेस का आयोजन पन्ना की संस्कृति पर आधारित नाट्य कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, लोक कलाकारों के कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं पन्ना के बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों एवं सेना से संबंधित लोगों का सम्मान ऐसे लोगों का सम्मान जिन्हांेने पन्ना के विकास में योगदान दिया हो। विशाल रैली का आयोजन मेरे सपनों का पन्ना कैसा हो विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन आदि के कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, पत्रकारों आदि के द्वारा सुझाव दिए गए। सुझाव प्राप्त करने के लिए समिति गठित की गई है। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अशोक चतुर्वेदी को बनाया गया है। सम्पन्न हुई बैठक में श्री रविराज सिंह यादव संचालक राष्ट्रीय उद्यान, वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, श्री माधवेन्द्र सिंह के साथ संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button