Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आंगनवाडी कार्यकर्ता का सम्मान मात्र एक नौटंकी ,वास्तविक सम्मान उनकी मांगो को पूरा कराए भाजपा सरकार – अफसाना बेगम*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता का सम्मान मात्र एक नौटंकी ,वास्तविक सम्मान उनकी मांगो को पूरा कराए भाजपा सरकार – अफसाना बेगम

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

अनुपपुर / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, आशा कार्यकर्ताओ का जो सम्मान किया जा रहा है ,जो एक मात्र दिखावा है ,, नौटंकी है।यह आरोप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू अनुपपुर की जिला अध्यक्ष अफसाना बेगम ने अपने प्रदेश 4 बहनों के सहीद हो जाने के बाद प्रदेश सरकार पर लगाया है , कि पिछले चार वर्षों से प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का जो केन्द्र सरकार द्वारा बढाया गया मानदेय अनुचित ढंग से रोका गया है उसका एरियर्स सहित तत्काल भुगतान करे साथ ही 8 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा शीघ्र लागू करे एंव प्रदेश की 2018 से जितनी आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाए सेवा निवृत्त हुई है उन्हें सेवा निवृत्ति का लाभ (राशि) का तथा सेवा काल में जो आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका की मृत्यु हुई है उनको 2 लाख रुपये देने की घोषणा के तहत वह राशि उसके परिवार को तत्काल दि जाए ।तभी आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाओ का वास्तविक सम्मान होगा। जैसा कि गत दिनों भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आशाकार्यकर्ताओ का सम्मान किया जा रहा है वह नौटंकी बंद कि जाए।ज्ञात रहे प्रदेश मे भाजपा की सरकार है उसे 17 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाओ आशाकार्यकर्ता रसोईयाओ के अनेको आन्दोलन हो चुके है तब भाजपा व उनके जनप्रतिनिधि सांसद ,विधायक कहा थे?क्या कभी उन्होंने विधानसभा, लोकसभा में हमारे मुद्दों को उठाया है? ऐसा कभी नहीं हुआ। फिर किस मुंह से झूठी वाहवाही,झूठा सम्मान शोभा नहीं देता। यह कहना कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशाकार्यकर्ता समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देती है। यूनियन की जिला अध्यक्ष अफसाना बेगम ने सीधे निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सांसद एवं भाजपा के विधायक,मंत्री मुख्यमंत्री ने कभी हमारा दर्द समझा है? आज यह सम्मान करने जैसी झूठी नौटंकी इस लिए करनी पड़ रही हैं कि आने वाले वर्ष में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।पिछले चुनाव में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशाकार्यकर्ता रसोईया आदि ने भाजपा के खिलाफ वोट किये थे, साथ ही हाल के वर्षों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशाकार्यकर्ता रसोईया का आन्दोलन चल रहा है, सभी मे भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जिसको रोका जाए साथ ही उनकी जायज मांगों को पूरा कराया जाए तब सहानुभूति दे।

Related Articles

Back to top button